घुटकु के पास युवक ट्रेन के सामने आकर कट गया। उसके हाथ पर लिखा हुआ है-उसे किसी से शिकायत नहीं है और न ही उसके मौत के लिए कोई जिम्मेदार है। पुलिस को खुदकुशी की आशंका है। जांच शुरू कर दी गई है। मामला कोनी थाना क्षेत्र का है। युवक की पहचान नहीं हो पाई है। घुटकु रेलवे फाटक के पास मंगलवार की सुबह पटरी की जांच करने निकले रेलकर्मियों ने ट्रैक पर युवक की लाश नजर आई। सिर व धड़ दोनों अलग थे। उन्होंने थाने में सूचना दी तो कोनी पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजी। युवक का उम्र 30-35 साल का है। पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर उसकी पहचान कराने की कोशिश की पर सफलता नहीं मिली। वह खाखी पेंट पहना हुआ है और बाल भी पुलिस कट के हैं। उसके शव को सिम्स के मरच्युरी में रखवा दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/news/i-have-no-complaint-nor-responsible-the-young-man-was-cut-off-from-the-train-by-writing-127368376.html
एक टिप्पणी भेजें