एमए. हिंदी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में 93 प्रतिशत छात्र पास हुए। इसी तरह बी-फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट 74.60 फीसदी रहा। पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की ओर से गुरुवार को पांच परीक्षाओं के नतीजे जारी किए गए। इसमें हिंदी, फार्मेसी के अलावा संस्कृत के नतीजे शामिल है। रविवि की यह सेमेस्टर परीक्षाएं दिसंबर-जनवरी में आयोजित की गई थी। एमए. हिंदी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में 666 परीक्षार्थी शामिल हुए। इसमें से 620 पास हुए। जबकि 15 फेल और 31 छात्र को एटीकेटी की पात्रता मिली। इसी तरह बी-फार्मेसी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में 63 परीक्षार्थी थे। इसमें से 47 पास हुए। जबकि 16 को एटीकेटी की पात्रता मिली। बी-फार्मेसी तृतीय सेमेस्टर में 58 परीक्षार्थी शामिल हुए। इसमें से 51 पास हुए, जबकि 7 को एटीकेटी की पात्रता मिली। इस सेमेस्टर का रिजल्ट 87.93 प्रतिशत रहा। बी-फार्मेसी द्वितीय सेमेस्टर एटीकेटी में 81 प्रतिशत छात्र पास हुए। इसी तरह एमए संस्कृत चतुर्थ सेमेस्टर एटीकेटी की परीक्षा में 1 ही छात्र था। उसे फिर एटीकेटी की पात्रता मिली। गौरतलब है कि, दिसंबर-जनवरी में हुई सेमेस्टर परीक्षा के नतीजे जारी करने में इस बार थोड़ी देरी हुई।
हालांकि, अप्रैल से ही नतीजे जारी करने का सिलसिला शुरू हुआ। कई कक्षाओं के नतीजे जारी हो चुके हैं। विश्वविद्यालय के अफसरों का कहना है कि नतीजों से असंतुष्ट होने वाले छात्र रीवैल व रीटोटलिंग के लिए पात्रता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। यह आवेदन रिजल्ट जारी होने के 15 दिनों के भीतर करना होगा। वेबसाइट prsu.ac.in पर रिजल्ट देखे जा सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/93-students-pass-in-ma-hindi-first-semester-74-result-in-b-pharmacy-127376349.html
एक टिप्पणी भेजें