भिलाई श्रमिक सभा (एचएमएस) की बैठक प्रदेश के कार्यवाहक अध्यक्ष एचएस मिश्रा की अध्यक्षता में यूनियन कार्यालय में हुई। इसमें सेक्टर-9 हास्पिटल में राज्य सरकार द्वारा मेडिकल कॉलेज खोले जाने पर चर्चा की गई।
यूनियन के प्रवक्ता साजिद खान ने कहा कि मेडिकल कॉलेज बनने से बीएसपी कर्मचारियों को फायदा कम और नुकसान ज्यादा है। भिलाई में मेडिकल कॉलेज का नाम जरूर हो जाएगा, लेकिन आम नागरिकों को इलाज के लिए आने पर कर्मचारियों की परेशानी बढ़ेगी। उप महासचिव डीके सिंह ने कहा कि प्रदेश शासन को जिला अस्पताल दुर्ग में मेडिकल कॉलेज खोला जाना चाहिए, जिससे आसपास के जिलों के मरीजों का इलाज हो सके। उप महासचिव धनंजय चतुर्वेदी ने कहा कि नागरिकों के लिए अस्पताल को यदि सामान्य किया गया तो डॉक्टर तो आ जाएंगे लेकिन कर्मचारियों को इलाज में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा।
धर्मेंद्र बंजारे ने कहा कि कोई भी निर्णय कर्मचारियों की मेडिकल सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया जाना चाहिए। उप महासचिव हरिराम, कार्यवाहक अध्यक्ष प्रेम सिंह चंदेल, महासचिव प्रमोद कुमार मिश्र ने भी अपनी बात रखी। संघ ने कहा कि सेक्टर-9 अस्पताल में बीएसपी के कर्मियों को इलाज कराने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। शासन को अपने फैसले पर विचार करना चाहिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bhilai/news/loss-of-personnel-due-to-the-formation-of-a-medical-college-in-9-hms-127411176.html
एक टिप्पणी भेजें