पाटन विधानसभा से आए जनपद सदस्यों, सरपंचों और आम नागरिकों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की। इस मुलाकात में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरपंचों से उनके यहां चल रहे मनरेगा से जुड़े कार्यों, गौठानों के निर्माण स्कूलों के संचालन, पेयजल सहित अन्य विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने पंचायत पदाधिकारियों एवं ग्रामीण से गांवों में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी उपायों को अपनाने की बात कही। बघेल ने न्याय योजना की पहली किश्त की राशि प्राप्त होने पर सभी किसानों को बधाई दी। लोगों ने अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। बघेल ने समस्याओं के निदान के लिए आवश्यक पहल किए जाने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर पाटन क्षेत्र से आए प्रतिनिधिमंडल में कान्हा साहू, धर्मेंद्र साहू, सन्तराम कुर्रे, गंगा प्रसाद निषाद, शैलेष साहू सहित अन्य उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/cm-inquired-about-development-works-including-gaithan-drinking-water-127365447.html
एक टिप्पणी भेजें