भाजपा का धान, किसान व छग विरोधी चरित्र फिर उजागर: त्रिवेदी

केंद्र सरकार द्वारा धान के समर्थन मूल्य में सिर्फ 53 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि को अपर्याप्त बताया है। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा बताए कि लोकसभा चुनावों में किसानों की आय दुगुनी करने का वादा भाजपा कब निभायेगी। किसानों को भूपेश बघेल की सरकार 2500 रुपए प्रति क्विंटल देना जारी रहेगी। त्रिवेदी ने पूछा है कि मोदी सरकार ने धान के लागत मूल्य पर 50 प्रतिशत अधिक दाम देने का वादा क्यों नहीं निभाया? अगर भाजपा वाकई में किसान हितेषी होती तो 2014 के लोकसभा चुनाव में स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों को लागू करने का वादा निभाती। मोदी सरकार ने राजनैतिक लॉलीपॉप दिखाकर किसानों को ठगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/bjps-paddy-farmer-and-anti-chg-character-again-exposed-trivedi-127365400.html

Post a Comment

और नया पुराने