कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में पुरानी जर्जर केबलों का मेंटिनेंस नहीं होने से आए दिन होने वाले फाल्ट की वजह से कस्बेवासी घंटों तक अघोषित बिजली कटौती का सामना कर रहे थे। क्षेत्रवासियों की समस्या को दैनिक भास्कर ने बुधवार के अंक में प्राथमिकता से प्रकाशित किया।
खबर प्रकाशित होने के बाद स्थानीय बिजली निगम कर्मचारी हरकत में आए और सुबह से ही कस्बे के कोटा-शिवपुरी रोड पर जर्जर पुरानी केबलों को बदलकर नई केबल बदलने का काम शुरू कर दिया। बिजली निगम कर्मचारियों के अनुसार कस्बे के बाजार बीलखेड़ा माल रोड, कोटा-शिवपुरी पर करीब 15 सौ मीटर केबल जर्जर व क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके अलावा दो ट्रांसफार्मर बदलने की जरूरत है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/devri/news/electrical-workers-engaged-in-replacement-of-shabby-cables-of-domestic-connections-in-deori-127445093.html
एक टिप्पणी भेजें