देवरी में एक घंटे झमाझम, शाहाबाद, राजपुर कस्बाथाना में बूंदाबांदी ने गर्मी से दी राहत

कस्बे सहित क्षेत्र में बुधवार शाम पांच बजे से अचानक मौसम में हुए परिवर्तन के काली घटाओं से तेज बारिश शुरू हुई जो करीब एक घंटे तक चलती रही। कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में बीते करीब एक सप्ताह में चार बार अच्छी बारिश होने के बाद क्षेत्र के किसान ज्वार, बाजरा, मक्का की बुवाई में जुट गए हैं। हाल ही में क्षेत्र में करीब पांच इंच से अधिक बारिश होने से किसानों ने खेतों की सुध लेकर बुवाई शुरू कर दी है। वहीं नदी नालों में पानी की आवक हुई।

शाहाबाद. कस्बे में बुधवार दोपहर बाद तीन बजे रिमझिम बारिश हुई। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद तलहटी के किसानों ने हंकाई कर खेत तैयार कर लिए हैं। अब अच्छी बारिश होगी उसी के बाद बुवाई का दौर शुरू होगा।

राजपुर. कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में सुबह से ही तेज उमस व गर्मी से लोग परेशान रहे। शाम को अचानक करीब साढ़े पांच बजे से मौसम ने पलटी मारी और ठंडी हवाओं के साथ काले बादल छाए रहे तथा कुछ देर बाद बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया। इस से मौसम खुशगवार हो गया।

कस्बाथाना. कस्बे में बुधवार शाम को अचानक मौसम में बदलाव आया। दिनभर से मौसम साफ रहने के बाद शाम को करीब सवा पांच बजे से अचानक मेघ गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। सवा पांच बजे से मुसलाधार बारिश का दौर शुरू हुआ जो समाचार लिखे जाने तक जारी था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/devri/news/one-hour-in-dewari-jhajhajam-shahabad-rajpur-kasbathana-drizzle-gave-relief-from-heat-127445065.html

Post a Comment

और नया पुराने