दो बिछड़े हाथियों ने रविवार की रात सरिया थाना क्षेत्र के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सबलपुर में धावा बोला। इस दौरान मध्याह्न भोजन के लिए रखे चावल चट कर दिये। साथ ही विद्यालय के दरवाजे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस बाबत विद्यालय के प्रधान पारा सह सचिव महेश ठाकुर ने बताया कि रविवार की देर रात दो हाथियों का झुंड घुस गया।
जहां इन्होंने गांव के किनारे स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सबलपुर का दरवाजा तोड़कर उसमें रखे मध्याह्न भोजन के लगभग 2 क्विंटल से अधिक चावल चट कर गए। इसके बाद हाथियों का यह झुंड चौधरीडीह के दिलीप साव के अहाते का बाउंड्री तोड़ लगे गन्ने व मकई के फसल को नष्ट कर दिया। बिनोद ठाकुर के खेत में घुसकर मकई के फसल को रौंद दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/sariya/news/break-the-door-of-school-eat-midday-meal-rice-panic-in-village-127462326.html
एक टिप्पणी भेजें