लड़का पक्ष द्वारा शादी के दिन शादी करने से इंकार करने पर लड़की पक्ष के लोगाें ने थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाईहै। मामला देवरी थाना के खोजाटोल गांव की है। जहां लड़के पक्ष ने लड़की मंडप पर बैठने के बाद शादी से इंकार कर दिया गया।
जिसके बाद लड़की पक्ष के लोग थाना जाकर लड़के व परिजनों के खिलाफ आवेदन दिया। बताया जाता है लड़की पक्ष बेंगाबाद थाना क्षेत्र के छाताबाद गांव निवासी ने अपनी बेटी का देवरी थाना क्षेत्र के खोजाटोल गांव निवासी सीताराम महथा के पुत्र मुन्ना चौधरी से शादी तय की थी।
25 जून को तिलक की रस्म संपन्न कर 29 जून को शादी की तारीख तय कर मिर्जागंज स्थित सूर्य मंदिर में दिन के 11 बजे दोनों पक्ष को शादी के लिए पहुंचना था। तय समय के अनुसार लड़की पक्ष के लोग शादी में लगने वाले सारे सामग्री लेकर सूर्य मंदिर पहुंचे। शादी की सारी विधि शुरू हाे गई थी।
इसी बीच लड़के के पिता ने मोबाइल पर फोन कर बताया कि लड़का उस लड़की से शादी करने इंकार कर रहा है। इसलिए यह शादी नहीं हाे सकती है। जिसके बाद लड़की पक्ष के कुछ लाेग वहां से सीधा लड़के के घर पहुंचे। लेकिन वहां भी लड़के पक्ष के लोगाें ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया।
इसके बाद लड़की पक्ष के लोग देवरी थाना जाकर लड़के के खिलाफ आवेदन दिया है। देवरी थाना प्रभारी ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद लड़के पक्ष के लोगों से संपर्क किया जा रहा है। पुलिस लड़के के घर तक जा चुकी है, लेकिन घर में ताला लगा हुआ है अाैर घर से सारे लोग फरार हैं। आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/devri/news/the-bride-kept-waiting-in-the-temple-the-boy-did-not-reach-the-party-he-would-not-tell-the-marriage-to-fane-127462357.html
एक टिप्पणी भेजें