कोरोनावायरस के कारण पूरी दुनिया के स्पोर्ट्स इवेंट्स बंद हैं। सभी चैंपियनशिप रद्द करने के साथ ही ट्रेनिंग भी रोक दी गई थी। छत्तीसगढ़ ने भी अपने खिलाड़ियों की ट्रेनिंग और आगामी दिनों में होने वाले टूर्नामेंट पर 20 मार्च को पूरी तरह से रोक लगा दी थी। केंद्र सरकार के गाइडलाइन का पालन करते हुए शनिवार को छत्तीसगढ़ सरकार ने क्लबों, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और स्टेडियम काे खोल दिया है। लगभग ढाई महीने के लंबे इंतजार के बाद सोमवार से छत्तीसगढ़ में आउटडोर खेल गतिविधियां शुरू हो सकेंगी। खिलाड़ी मास्क और ग्लव्ज के साथ दो गज की दूरी (1.5 से 2 मीटर) रखते हुए ट्रेनिंग शुरू कर सकेंगे। उन्हें इक्विपमेंट्स भी अपने ही यूज करने होंगे। इसके साथ ही सभी खिलाड़ियों को आरोग्य सेतु एप का इस्तेमाल करना जरूरी होगा। दर्शक और अभिभावकों की एंट्री पर रोक रहेगी।
इन बातों का रखें ध्यान
- खिलाड़ियों का टेंपरेचर चेक करने के साथ शूज को एंट्री पॉइंट पर सैनिटाइज किया जाएगा
- खिलाड़ियों को पीने का पानी साथ लेकर आना होगा और टॉवल भी साथ में रखना होगा
- खिलाड़ियों को दो गज की दूरी (1.5 से 2 मीटर) बनाना बेहद जरूरी होगा।
- एथलीट्स को सैनिटाइजर, मास्क, ग्लव्ज के साथ ट्रेनिंग जोन में आना होगा।
- खिलाड़ियों के लिए इक्विपमेंट्स सिंगल यूज होंगे, री-यूज के लिए उन्हें क्लीन किया जाना जरूरी होगा।
- खिलाड़ी ट्रेनिंग जोन में थूकना और नाक साफ नहीं कर सकते।
- दर्शकों, अभिभावकों काे ट्रेनिंग सेंटर में आने से पूरी तरह मनाही रहेगी।
- ग्रुप में ट्रेनिंग करना और ग्रुप में कुछ खाने की इजाजत भी नहीं दी जाएगी।
- ट्रेनीज को आरोग्य सेतु एप के साथ ही सेंटर में एंट्री मिलेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/chhattisgarhs-outdoor-game-will-start-from-tomorrow-with-two-yards-127383592.html
एक टिप्पणी भेजें