तम्बाकू और सिगरेट पर मुनाफाखोरी करने वाले व्यापारियों पर बुधवार को प्रशासन के अफसरों ने कार्रवाई की। तहसीलदार व नायब तहसीलदार अलग-अलग दुकानों में गुटखे का पैकेट और सिगरेट खरीदे।
एक दो नहीं बल्कि सभी दुकानदारों ने उन्हें 130 रुपए पैकेट में बिकने वाला राजश्री गुटखे का पैकेट 160 से 200 रुपए तक और 95 रुपए एमआरपी वाली सिगरेट का पैकेट 1140 रुपए तक बेचा। अफसरों ने ऐसे कुल 14 दुकानदारों से 90 हजार रुपए जुर्माना किया है। बाजार खुले और अचानक गुटखा व तम्बाकू उत्पादों की डिमांड बढ़ी तो व्यवसायी मनमानी कीमत वसूल रहे हैं। शिकायत पिछले कई दिनों से जिला प्रशासन से की जा रही थी। बुधवार को एसडीएम ने तहसीलदार व नायब तहसीलदार की टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए। टीम में शामिल तहसीलदार अरुण कुमार सोम, नायब तहसीलदार विक्रांत राठौर, प्रकाश पटेल, पुष्पेन्द्र राज नाप तौल निरीक्षक पाल सिंह सभी अलग-अलग दुकानों में ग्राहक बनकर एक साथ पहुंचे। सभी दुकानदार उत्पाद तय कीमत से 50 से 70 रुपए तक अधिक कीमत पर बेचते मिले। अफसरों ने इन व्यापारियों पर 5 से 10 हजार रुपए तक जुर्माना लगाया।
14 दुकानदारों पर 90 हजार का जुर्माना
उमेश पान मसाला, यश पान मसाला, अग्रवाल एग्रो, बड़े पान भंडार, नवीन एग्स, संदीप पान मसाला, श्रद्धा प्रोविजन, शिव कृपा प्रोविजन, भारत ट्रेडर्स, लक्ष्मी किराना, साहिल किराना, राम अवतार प्रोविजन, सुनील प्रोविजन, तय कीमत से अधिक में पान मसाला बेचने वालों प्रशासन आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई करने की बात कह रही है।
एमआरपी से अधिक दाम पर बेचा सामान
"कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार और हम सब ग्राहक बनकर गए थे, सभी दुकानदारों ने तय कीमत से अधिक में पान मसाला बेचते रंगे हाथ धरे गए। सभी को नियम अनुरूप जुर्माना किया गया है। इस कार्रवाई में कुल 14 लोगों से 90 हजार रुपए वसूल किए गए हैं।''
-अरूण सोम, तहसीलदार रायगढ़
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/news/action-on-traders-profiting-on-gutkha-cigarettes-127372909.html
एक टिप्पणी भेजें