प्रवासी मजदूरों को भी राशन कार्ड के बगैर दो महीने राशन मुफ्त में मिलेगा। इन लोगों को मई और जून महीने में प्रति सदस्य पांच किलो चावल और एक किलो चना प्रति परिवार दिया जाएगा। इसके पंजीयन हेतु खाद्य विभाग द्वारा प्रवासी खाद्य मित्र एप जारी किया गया है। सीएम भूपेश बघेल के निर्देश पर खाद्य विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों को इसका आदेश जारी कर दिया है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण से हुए लॉकडाउन के कारण काफी संख्या में प्रवासी श्रमिक छत्तीसगढ़ में हैं। उनके लिए राज्य सरकार द्वारा नि:शुल्क राशन की व्यवस्था की जा रही है। बताया गया है कि प्रवासी श्रमिकों एवं अन्य व्यक्तियों को निःशुल्क राशन लेने के लिए मोबाइल पर कॉम.एनआईसी.सीजीसिटीजन एप को डाउनलोड कर अपने एवं अपने परिवार के सदस्यों का पंजीयन करा सकते हैं। इसके अलावा खाद्य विभाग की वेबसाइट में भी ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं। ऐसा नहीं कर पाने वाले श्रमिक सीधे जिला प्रशासन से संपर्क कर अपना पंजीयन करवा सकते हैं। आधार नंबर नहीं होने पर पंजीयन पर्ची का उपयोग कर सकते है। इसके अलावा वोटर आईडी, पैन कार्ड, किसान पासबुक व प्रमाणित पहचान पत्र का उपयोग कर सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/two-months-ration-to-migrant-laborers-without-ration-card-127397684.html
एक टिप्पणी भेजें