भाजपा प्रवक्ता शिवरतन शर्मा ने कोरोना काल में ड्यूटी पर जा रहे मंत्रालयीन अधिकारियों-कर्मचारियों को हो रही दिक्कतों को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।
उन्होंने कहा कि सरकार बताए कि अधिकारियों-कर्मचारियों को ड्यूटी पर बुलाने वाले मंत्री मंत्रालय क्यों नहीं जा रहे? अधिकारियों व कर्मचारियों को मंत्रालय तक आने-जाने के लिए उपलब्ध बसों में और न ही मंत्रालय में सेनिटाइज़ेशन की कोई पुख़्ता व्यवस्था की गई है।
उनको कोरोना संक्रमण से बचाने के पुख़्ता इंतज़ाम तक जो सरकार नहीं कर पा रही है, वह अपने आपको संवेदनशील कैसे बता रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/why-are-the-ministers-not-going-to-the-ministry-tell-the-government-127408565.html
एक टिप्पणी भेजें