कोतवाली थाना कवर्धा क्षेत्र के ग्राम जरती में शुक्रवार सुबह 8 बजे सब्बल मारकर एक महिला की हत्या कर दी गई हत्या करने वाला कोई और नहीं, बल्कि मृतका का काका ससुर है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे ग्राम पोंडी में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक मृतका तुलसी यादव ग्राम जरती की रहने वाली थी। किसी कारणवश उसका अपने काका ससुर जागेश्वर यादव से अनबन चल रही थी। घटना की एक रात पहले दोनों के बीच विवाद हुआ था। शुक्रवार सुबह जब घर के बाकी सदस्य खेत गए हुए थे, तभी दोनों में फिर बहस हुई। आरोपी जागेश्वर ने तैश में आकर घर में रखे सब्बल से तुलसी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में तुलसी की मौत हो गई । टीआई मुकेश सोम के मुताबिक वारदात के बाद आरोपी गांव से फरार हो गया था। पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुए उसे ग्राम पोंडी में गिरफ्तार किया। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है। आरोपी से पूछताछ जारी है। जिस सब्बल से तुलसी की हत्या हुई, उसे जब्त किया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन के सुपुर्द किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/kawardha/news/murdered-daughter-in-law-after-killing-her-accused-kaka-father-in-law-arrested-127452113.html
एक टिप्पणी भेजें