प्रदेश स्तर पर आयोजित वर्चुअल रैली में जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारी हुए शामिल

देश स्तरीय वर्चुअल रैली में रविवार को भाजपा जिला मुख्यालय में मंडल स्तर के पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस रैली को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को आत्म निर्भर बनाने का संकल्प लिया है और इस अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी हम सबकी है। उनके संबोधन को भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक व आमजन सिस्को वेबेक्स, फेसबुक, यू ट्यूब व ट्विटर लाइव के माध्यम से सुना। कोरिया जिला मुख्यालय में भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम को लाइव स्क्रीन के माध्यम से देखा गया। दूसरे कार्यकाल के पहले एक वर्ष में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी अपने विचारों एवं नीतियों पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय, अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविचार नेताम, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कोरोना वैश्विक महामारी से संघर्ष करते हुए आत्मनिर्भर भारत अभियान की शुरुआत से देश शक्तिशाली बनेगा। जिला कार्यालय कोरिया के कार्यक्रम में पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े, जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष तीरथ गुप्ता, जिला महामंत्री देवेन्द्र तिवारी, पूर्व नपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, जिला पंचायत सदस्य सुनीता कुर्रे, आईटी सेल के जिला संयोजक तीरथ राजवाड़े, मंडल अध्यक्ष भानू पाल समेत अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। एनडीए के दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा होने पर प्रदेश स्तर में आयोजित वर्चुअल रैली के आयोजन पर पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने कहा कोरोना महामारी के कारण राजनीति में भी तेजी से परिवर्तन आया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/ambikapur/news/district-and-mandal-level-officials-attended-the-virtual-rally-organized-at-the-state-level-127458676.html

Post a Comment

और नया पुराने