ब्लाॅक के नवीन ग्राम पंचायतों नवाटोला, कचोहर, बसवाही, मधौरा रावत, सरई और मधला ग्राम पंचायत में 20-20 लाख रुपए की लगात से बनने वाले पंचायत भवन और पीडीएस गोदाम का भूमिपूजन किया गया।
कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष लल्ली सिंह मुख्य आतिथ्य, जनपद उपध्यक्ष गुलाब चौधरी एवं जिला पंचायत सदस्य ज्योत्स्ना राजवाड़े मौजूद रहीं। इस दौरान जनपद अध्यक्ष लल्ली सिंह ने कहा की विधायक गुलाब कमरो ने दूरस्थ पहुंचविहीन गांवों में लोगों की परेशानियो को देखते हुए 10 नई ग्राम पंचायतों की सौगात दी है।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधिअविनाश पाठक, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र साहू, जनपद सदस्य मान मती, प्रेम सागर तिवारी, राजन पाण्डेय, रामकुमार साहू, सुरेश सिंह, वीरेंद्र साहू, शिवरतन चिकनजूरी, अनित दुबे, दीप दुबे, पुष्पेन्द्र राजवाड़े, जनपद सीईओ आरएस सेंगर सहित सरपंच, सचिव एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/ambikapur/news/bhoomi-pujan-was-done-for-building-and-warehouse-in-six-panchayats-127458671.html
एक टिप्पणी भेजें