पुल निर्माण में लापरवाही, पूर्व सरपंच व सचिव से होगी वसूली

ग्राम पंचायत गांगपुर व चरखुरा कला में निर्माणाधीन पुल गत तीन वर्ष में पूरा नहीं हो सका। इस संबंध में भास्कर ने 11 जून को खबर का प्रकाशन किया, जिसमें गांगपुर ग्राम पंचायत के पंडरी पथरा जाने के लिए नाले पर पुलिया निर्माण तथा चरखुरा पंचायत के डीलवापारा में भी 5 लाख के पुलिया का निर्माण कार्य पूरा नहीं किया जा सका। इस मामले में जनपद पंचायत पंडरिया ने चरखुरा के पूर्व सरपंच व सचिव के खिलाफ कार्रवाई करने एसडीएम को प्रस्ताव भेजा है।
उक्त प्रस्ताव में धारा 92 के तहत एक लाख 70 हजार 900 रुपए वसूली का प्रस्ताव है। गांगपुर व चरखुरा दोनों ही पंचायत में पुलिया निर्माण का कार्य अभी तक बंद पड़ा हुआ है। ऐसे में बारिश होने से लोगों को परेशानी होगी। शिकायत व मांग के बाद भी इस ओर किसी का ध्यान नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/kawardha/news/negligence-in-bridge-construction-recovery-from-former-sarpanch-and-secretary-127452129.html

Post a Comment

और नया पुराने