नाबालिग को जिंदा जलाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

दाढ़ी थाना अंतर्गत दुष्कर्म के प्रयास में असफल होने के बाद नाबालिग पर मिट्टीतेल छिड़क कर आग लगाने के मामले में गुरुवार शाम को दोनों आरोपियों को दाढ़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यहां से एक को
जेल भेज दिया गया। दूसरे नाबालिग आरोपी को बाल संप्रेक्षण गृह दुर्ग भेजा गया है।
दाढ़ी थाने के प्रभारी सुरेश कश्यप ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भादवि के तहत 376 ए, 511, 307 व पॉक्सो एक्ट 4 व 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है। नाबालिग की मौत के पहले दिए गए मजिस्ट्रेट बयान के बाद अब दाढ़ी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
दुष्कर्म करने के प्रयास में असफल हो जाने के बाद मिट्टीतेल डालकर नाबालिग को जलाने की घटना को लेकर पुलिस उलझी हुई है। मृतका करीब 90 फीसदी जल चुकी थी और इसके बाद उसके चीख-पुकार को आसपास का कोई भी व्यक्ति नहीं सुन पाया। मृतका ने रायपुर में इलाज के समय अपने मजिस्ट्रेट बयान में नामजद एक नाबालिग व दूसरे आरोपी शरद जयसवाल का नाम बताया था। इन्हें पुलिस ने गिरफ्त में लिया। मृतका के परिजन गरीब हैं और खेती-मजदूरी करके गुजारा करते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/kawardha/news/two-accused-arrested-for-burning-a-minor-alive-127452131.html

Post a Comment

और नया पुराने