जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र च्वाइस सेंटरों से छीने, निगम में बनेंगे

राजधानी में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र अब सेंट्रल साफ्टवेयर से तैयार होने लगे हैं। च्वाइस सेंटरों के माध्यम से प्रमाण-पत्र जारी किया जाना बंद कर दिया गया है। लोग अब सीधे निगम दफ्तरों में आवेदन कर रहे हैं और उन्हें सर्टिफिकेट भी वहीं से मिल रहा है।
केंद्र सरकार ने पूरे देश म‌ें जन्म और मृत्यु के पंजीयन के लिए अलग से साफ्टवेयर तैयार किया है। देश के सभी राज्यों को लोकल पोर्टल के बजाए अब सेंट्रल साफ्टवेयर के पोर्टल पर पंजीयन की प्रक्रिया शुरू करने कहा गया है। राजधानी रायपुर में अब इसी पोर्टल के जरिए सर्टिफिकेट बनाए जा रहे हैं। इस पोर्टल का अधिकार च्वाइस सेंटरों को नहीं दिया गया है। फिलहाल रायपुर नगर निगम के अफसर ही जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र का आवेदन ले रहे हैं और पूरी प्रक्रिया के बाद प्रमाण-पत्र जारी कर रहे हैं। इस वजह से निगम में प्रमाण-पत्र के लिए रोज भीड़ लगने लगी है। स्टाफ की कमी की वजह से प्रमाण-पत्र जारी होने में देरी हो रही है। नियम के मुताबिक 15 दिन में प्रमाण-पत्र देना होता है, लेकिन इसके लिए महीने से ज्यादा की वेटिंग चल रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/birth-certificate-will-be-taken-in-the-corporation-snatched-from-the-choice-centers-127462060.html

Post a Comment

और नया पुराने