खाने के टेंडर पर लगी रोक पुरानी संस्था करेगी काम

बसंतपुर स्थित मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में किचन संचालन को लेकर दो फर्म आमने-सामने हो गए हैं। बिलासपुर हाईकोर्ट में टेंडर को लेकर याचिका दायर होने के बाद डीएमई ने भोजन की व्यवस्था का संचालन पूर्व की तरह रखने के निर्देश दिए हैं। अधीक्षक को पत्र जारी कर स्पष्ट कर दिया है िक फिलहाल कोई कार्रवाई आगे नहीं बढ़ानी है, बल्कि की पूर्व की संस्था से ही संचालन जारी रखना है पर यहां हाल ही में काम शुरू करने वाली संस्था अब पुराने फर्म को काम हैंडओवर नहीं कर रही।
यहां तक डीएमई के आदेश के तहत किचन की व्यवस्था में बदलाव करना छोड़कर प्रबंधन की ओर से आगामी सुनवाई तक इंतजार करने कहा जा रहा है। शुक्रवार को फर्म के लोग विरोध करने लगे थे।

बांटने में रोज हो रही देरी
इधर नए फर्म की ओर से किचन की व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी तो ली गई है पर भोजन वितरण में रोज देरी हो रही है। यहां तक कोविड-19 हॉस्पिटल में भी समय पर भोजन नहीं पहंुच रहा है। मरीज और उनके परिजन की शिकायतों के बाद भी संस्था व्यवस्था नहीं सुधार रही है।

लापरवाही बरत रहे
संस्था की ओर से भोजन वितरण के दौरान साफ-सफाई का भी ध्यान नहीं दिया जा रहा। जिस बर्तन में खाद्य पदार्थ रखे जा रहे हैं, उसे ढ़क भी नहीं रहे हैं। मरीजों और उनके परिजन की ओर से भोजन की मात्रा कम होने की शिकायत भी की जा रही है। इधर अधीक्षक डॉ प्रदीप बेक का कहना है कि स्टे लगने पर डीएमई ने व्यवस्था पूर्व की तरह यथावत रखने कहा है। इसमें जल्द बदलाव करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bhilai/rajnandgaon/news/ban-on-food-tender-old-organization-will-work-127452154.html

Post a Comment

और नया पुराने