विधायकों के साथ वरिष्ठ नेता और सामाजिक संगठनों को भी मिलेगा पद

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनने के 18 माह बाद होने वाली राजनीतिक नियुक्तियों में विधायकों, वरिष्ठ नेताओं के साथ सामाजिक संगठन के लोगों को भी महत्व दिया जाएगा। पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि नामों की सूची तैयार नहीं हो पाने के कारण नियुक्तियों में विलंब हो रहा है। उन्होंने कहा कि अब यह टल जाएगा ऐसी कोई बात नहीं है क्यों सभी चाहते हैं कि नियुक्तियां जल्द हो। संकेत हैं कि अब नियुक्तियां दो हफ्ते बाद ही हो पाएंगी।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के अचानक हुए दौरे के बाद जिस गहमागहमी के साथ निगम-मंडल और आयोगों में नियुक्ति को लेकर चर्चा हुई थी इसके बाद ऐसा लगने लगा था कि दो-तीन दिन के भीतर नियुक्तियां हो जाएंगी। लेकिन एक बार फिर हो रही देरी से पद की आस लगाए नेता मायूस हो रहे हैं। इस बीच सिंहदेव के इस बयान ने ऐसे सभी नेताओं की उम्मीद फिर जगा दी है।

ए,बी और सी तीन क्राइटेरिया तय
निगम-मंडल और आयोगों में पद के लिए तीन क्राइटेरिया तय किया गया है। इनमें अध्यक्ष पद के दावेदारों को ए कैटेगरी, उपाध्यक्षों काे बी और सदस्यों को सी कैटेगिरी में रखा गया है। इनमें संगठन से जुड़े नेताओं, आए आवेदनों और मंत्रियों, विधायकों की ओर मिले नामों पर विचार किया गया। बताया गया है कि इन नामों को अलग-अलग कैटेगिरी में रखा गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/senior-leaders-and-social-organizations-will-also-get-posts-along-with-mlas-127455235.html

Post a Comment

और नया पुराने