जेठानी की बेटी को देखने गई महिला, घर में चोरी

महिला अपनी जेठानी के घर गई थी। दूसरे दिन लौटकर आई तो करीब एक लाख का माल पार हो गया था। सूने मकान से चोरों ने सोने-चांदी के जेवर व रकम चुरा ले गए। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। बंधवापारा जांजी तालाब के पास रहने वाली साधना देवांगन पति शिवकुमार सिलाई कढ़ाई का काम करती है। 24 अप्रैल को अपनी जेठानी की बेटी की तबीयत खराब होने पर परिवार के साथ उनके घर दीनदयाल उपाध्याय कॉलोनी चली गई थी। सभी सुबह 6 बजे निकले। 25 अप्रैल को वापस लौटे तो उनके घर के मेनगेट व अंदर कमरे का ताला टूटा था। भीतर आलमारी में चाबी लगी थी। चाबी को बैग में था। बैग से चाबी निकालकर ऑलमारी से सोने का हार, सोने का झुमका तथा एक जोड़ी चांदी की पायल व 10 हजार रुपए सहित टेबल घड़ी, टेबल फैन, मिक्सी, राशन कार्ड, बैंक पासबुक, पति का पैनकार्ड, दो सिलेंडर, इंश्योरेंस के कागजात व सोने-चांदी के जेवर व उनके नाम का इन्कम फाइल कोई चुरा ले गया था। महिला ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/news/woman-went-to-see-jethanis-daughter-stolen-at-home-127368363.html

Post a Comment

और नया पुराने