निसर्ग के कारण सुबह तेज बारिश फिर रात तक बूंदाबांदी, असर रहेगा आज भी

अरब सागर से मुंबई में दाखिल हुए निसर्ग तूफान का हल्का असर बुधवार को रायपुर सहित प्रदेश के कई स्थानों में पड़ा। राजधानी में 11.30 बजे सुबह काले व घने बादल छा गए। लगभग आधे घंटे तक तेज हवा के साथ 1 सेमी से ज्यादा पानी बरस गया। मौसम विभाग के वैज्ञानिक हरिप्रसाद चंद्रा ने बताया कि पश्चिम मध्यप्रदेश के उपर चक्रवाती सिस्टम बन गया है और मजबूत हो रहा है। इसकी वजह से गुरुवार को राजधानी, दुर्ग, बिलासपुर, मुंगेली व सरगुजा में बादल रहेंगे और रुक-रुककर बूंदाबांदी संभव है।
10 डिग्री तक गिरा पारा आज भी नहीं रहेगी गर्मी
प्रदेश के सभी शहरों में दोपहर का तापमान 8 से 10 डिग्री तक गिरा है। रायपुर में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री, माना में 32.6, बिलासपुर में 33, पेंड्रा रोड में 30.8, अंबिकापुर 30.6, जगदलपुर में 35, दुर्ग में 35.8 और राजनांदगांव में 33.5 डिग्री दर्ज किया गया। अाज भी पारा सामान्य से 5 डिग्री तक कम रहने के अासार हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Due to nature, heavy rains in the morning then drizzle till night, the effect will remain even today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/due-to-nature-heavy-rains-in-the-morning-then-drizzle-till-night-the-effect-will-remain-even-today-127372665.html

Post a Comment

और नया पुराने