राैनक लाैटी, दूरियां बनाकर किया याेग, ओपन जिम में एक्सरसाइज के बाद सैनिटाइज किए हाथ

शहर में नगर निगम के छोटे-बड़े 34 गार्डन हैं, जहां लॉकडाउन से पहले राेज औसतन 20 हजार लाेग पहुंचते थे। शहर के 70 वार्ड में लगभग 500 रेसीडेंशियल साेसाइटी और काॅलाेनियाें में गार्डन हैं, जहां लॉकडाउन से पहले राेज औसतन 25 हजार लाेग पहुंचते थे।मोती बाग, गांधी उद्यान, अनुपम गार्डन, ऑक्सीजोन ऊर्जा पार्क में नजर आई ज्यादा रौनक। अनलॉक के पहले दिन सोमवार को हर गार्डन में औसतन 150 लोग पहुंचे।

अनुपम गार्डन, सुबह 6:30 बजे
80 दिन बाद थामा रैकेट चेयर में बैठना किया अवाॅइड

यहां पहुंचते ही 12 लोगों की टीम बैडमिंटन खेलती नजर आई। सबने मास्क पहना था। कुछ ने ग्लव्स भी पहन रखे थे। साेशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा था। थकने के बाद भी ग्रुप मेंबर्स खड़े नजर आए। संक्रमण से बचने चेयर में बैठना अवाॅइड किया। पीआर प्रसाद ने बताया, हमने पांच साल पहले ग्रुप बनाया था। लाॅकडाउन से पहले तक यहां रैकेट खेलने आते थे। जनता कर्फ्यू के दिन से बैडमिंटन छूट गया। ग्रुप के साथियाें काे राेज मिस कर रहे थे। 80 दिन बाद सबके साथ रैकेट खेलकर अहसास हुअा कि जिंदगी अब वापस पटरी पर लाैट रही है।

महावीर पार्क, सुबह 07 बजे
डर पर भारी पड़े ठहाके, दूरी बनाकर किया हास्य याेग

गार्डन के गेट पर पहुंचते ही हमें ठहाके सुनाई दिए। काेराेना के इस दाैर में खुशी की खनक करीब से सुनने हम उस आवाज के पीछे बढ़ चले। एक काेने में लाफ्टर क्लब के मेंबर्स लाफ्टर याेग करते दिखे। सबके चेहरे पर मास्क थे। योगा के दाैरान सभी दो गज की दूरी पर सर्कल बनाकर खड़े हुए। काेराेना के डर पर इनके ठहाके भारी पड़ते रहे। क्लब के पवन वर्मा ने बताया, पहले राेज लगभग दो घंटे हम यहां ठहाके लगाने और याेगा करने आते थे। अब एक घंटे ही याेग करेंगे। माहौल देखकर वापस टाइम बढ़ाएंगे। ग्रुप में 35 मेंबर्स हैं, जिसमें से पहले दिन 15 ही पहुंचे।

गांधी उद्यान, सुबह 7:15 बजे
गेट, चेयर और ओपन जिम को किया सैनिटाइज

गार्डन के गेट, चेयर्स, ओपन जिम के इक्विपमेंट्स में नगर निगम की टीम सैनिटाइजेशन करती दिखी। गार्डन में काेई वाॅक कर रहा था ताे कोई दाैड़ रहा था। काेई याेगा करता दिखा ताे काेई एक्सरसाइज। सबके चेहरे मास्क से कवर थे। एक्सरसाइज इक्विपमेंट छूने के बाद कुछ लाेग हैंड सैनिटाइज करते दिखे। भारतीय योग संस्थान की टीम यहां योग करती दिखी। सभी मेंबर्स दाे गज की दूरी पर दरी बिछाकर बैठे दिखे। याेगा से पहले ट्रेनर किशोर समतानी और संतोष परमार ने सबकाे मास्क निकालने का निर्देश दिया। याेगा के बाद सभी ने हैंड सैनेटाइज किया और मास्क पहन लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rannick Lattie, made a distance, started, after the exercise in open gym, sanitized hands


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/rannick-lattie-made-a-distance-started-after-the-exercise-in-open-gym-sanitized-hands-127390767.html

Post a Comment

और नया पुराने