नक्सलियों को कारतूस की सप्लाई करने में अन्य जवानों की भूमिका की होगी जांच

नक्सली लगातार पुलिस और अन्य फोर्स के जवानों को नुकसान पुहंचाने की कोशिश करते हैं। पुलिस जवान भी इनके खिलाफ लड़ाई में लगे हैं। लेकिन हमारी ही पुलिस में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो इन्ही नक्सलियों को हथियार और कारतूस सप्लाई करने में शामिल हैं। पुलिस में तैनात कुछ अफसर-कर्मचारी नक्सलियों तक असलहा पहुंचा रहे हैं। हाल ही में नक्सलियों को पहुंचाए जाने वाले कारतूस के मामले में चार दिनों बाद नक्सलियों को कारतूस सप्लाई करने की चेन में संलिप्त पुलिस लाइन में पदस्थ एएसआई आनंद जाटव और हेड कांस्टेबल सुभाष सिंह को गिरफ्तार करने की पुष्टि एसपी शलभ सिन्हा ने सोमवार शाम कर दी। पुलिस अब मंगलवार को दोनों को कोर्ट में पेश करेगी। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में एएसआई व हेड कांस्टेेबल के नाम सामने आने के बाद से पुलिस लगातार उनसे पूछताछ कर रही थी। भास्कर ने सोमवार को ही मामले में शस्त्रागार में पूर्व में पदस्थ हेड कांस्टेबल व एक एएसआई के शामिल होने का खुलासाकर दिया था। इधर इस मामले में और भी कुछ जवानों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि शुरुआत में एसडीओपी प्रतीक चतुर्वेदी के नेतृत्व में गठित एसआईटी को पूरे मामले की जिम्मेदारी दी गई थी।

दंतेवाड़ा में भी पकड़े गएथे जवान पर फाइल बंद
इधर दंतेवाड़ा में भी पुलिस ने कुछ समय पहले जवानों को असलहा सप्लाई के मामले में पकड़ा था लेकिन यहां जांच के नाम पर पूरे मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। अब सुकमा जिले में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। ऐसे में अब मांग उठ रही है कि इस तरह के मामलों के लिए राज्य स्तर पर एक बड़ा जांच दल गठित किया जाये और हर जिले में जवानों की भूमिका का जांच की जाए।

नक्सलियों की चाल विफल 6 आईईडी बम बरामद किए
दंतेवाड़ा |
धुरनक्सलगढ़ गांव कोंडासांवली में तैनात सीआरपीएफ 231 बटालियन की दो कंपनियों ने सोमवार को इसी गांव में सिविक एक्शन कार्यक्रम काआयोजन किया। ग्रामीणों को सामान बांटकर सीआरपीएफ के अधिकारियों व जवानों की टीम रूट बदलकर लौट रही थी। तभी बीडीएस की टीम को यहां बम होने का अहसास हुआ। जांच में पता चला कि यहां एक-दो नहीं बल्कि 28 किलो की 7 आईईडी नक्सलियों ने लगा रखी थी। 3 आईईडी सड़क पर जबकि 4 पेड़ों के पीछे थी। जवानों को नुकसान पहुंचाने नक्सलियों ने बड़ी रणनीति बना ली थी। जवानों ने कुछ लोगों को भागते हुए भी देखा व तुरंत सभी हरकत में आ गए। जवानों की सतर्कता से बड़ा हादसा होने से टल गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नक्सलियों ने जलाया सड़क पर खड़ा रोड रोलर


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/sukma/news/the-role-of-other-jawans-will-be-investigated-in-supplying-cartridges-to-naxalites-127390746.html

Post a Comment

और नया पुराने