रायपुर का पहला रबर फ्लोर वाला चिल्ड्रन प्ले जोन मोतीबाग में, गिरने पर चोट लगने से बचाएगा ये फ्लोर

मनीष मिश्रा। स्मार्ट सिटी शहर के बीचाें-बीच स्थित मोतीबाग काे 3 करोड़ रुपए की लागत से रिनोवेट कर रही है। इसके तहत यहां पाथवे, अट्रैक्टिव लाइटिंग और चिल्ड्रन प्ले जोन डेवलप किया जा रहा है। ये शहर का पहला ऐसा गार्डन हाेगा, जहां बच्चाें के लिए बनाए जा रहे जाेन में दस हजार स्क्वेयर फीट में रबर फ्लोरिंग की जा रही है। झूला झूलते या खेलते वक्त अगर बच्चे गिर भी जाएंगे, ताे उन्हें चाेट नहीं लगेगी।
यहां दिव्यांगों के लिए भी खास जाेन बनाया जा रहा है। यहां तीन आधुनिक झूले भी होंगे, जिसमें बच्चाें के अलावा किसी भी उम्र के दिव्यांग व्हीलचेयर के साथ झूले झूल सकेंगे। शहर के किसी गार्डन में दिव्यांगाें के लिए ऐसा कोई जाेन नहीं है।

  • दिव्यांगों के लिए हाेगा खास प्ले जाेन, व्हीलचेयर के साथ झूले पर झूल सकेंगे
  • चिल्ड्रन प्ले जाेन का ज्यादातर काम पूरा हाे चुका है। झूलाें के साथ ही यहां 10 हजार स्क्वेयर फीट में रबर फ्लोर भी लगाया जा चुका है।
  • गार्डन के चाराें ओर बना रहे एक किलाेमीटर का पाथवे, ताकि माॅर्निंग और ईवनिंग वाॅक कर सकें रायपुरियंस।

पहले यहां बैजनाथ तालाब था। जिसे अंग्रेजों ने अपने अधिकारियों के घूमने-फिरने के लिए 1854 में गार्डन बना दिया।

याेगा जाेन भी बना रहे, वॉल पेंटिंग से बनाए गए हैं सात चक्र

  • दीवार पर पेंटिंग से शरीर के 7 चक्र- मूलाधार चक्र, स्वाधिष्ठान, मणिपुर,अनाहत, विशुद्ध, आज्ञा और सहस्त्रार चक्र की आकृति उकेरी गई है
  • गार्डन में बन रहे जाेन में एक साथ 200 लोग कर सकेंगे योगा
  • अट्रैक्टिव लुक देने के मकसद से गार्डन के बीचों-बीच बना रहे फाउंटेन।
  • ओपन जिम भी बना रहे, हर उम्र के लाेग कर सकेंगे एक्सरसाइज।
  • हरियाली बढ़ाने के लिए मानसून में गार्डन के चाराें अाेर पाैधे लगाए जाएंगे।

रिनाेवेशन इसी महीने हाे जाएगा पूरा
"लाॅकडाउन में ढील मिलते ही हमने काम शुरू कर दिया था। जून लास्ट वीक तक काम पूरा हाे जाएगा। जुलाई में ये आम जनता के लिए ओपन किया जा सकेगा।"
- नंदकिशाेर जागा, इंजीनियर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ये है चिल्ड्रन प्ले जोन, जहां की गई है रबर फ्लोरिंग। फोटो- सुधीर सागर


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/raipurs-first-rubber-floored-childrens-play-zone-in-motibagh-this-floor-will-prevent-injury-127379801.html

Post a Comment

और नया पुराने