अस्पताल में दहशत, अधीक्षक ऑफिस को घेरा, मांगी सुरक्षा

मेकाहारा के गायनिक वार्ड में भर्ती गर्भवती महिला सोमवार को पॉजिटिव पाई गई थी, मंगलवार की सुबह नर्स और मेडिकल स्टाफ ने मेकाहारा के मेडिकल सुपरिटेंडेंट ऑफिस का घेराव किया। कर्मियों ने इस बात पर आपत्ति जताई कि अस्पताल की नर्सेज की ड्यूटी कोविड-19 अस्पताल के साथ ही मेकाहारा में भी लगाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बिना उपयुक्त जांच के महिला को मेकाहारा में भेज दिया जिससे उनके कई साथी मुश्किल में आ गए हैं। गायनिक वार्ड की सीनियर सिस्टर ने बताया कि अस्पताल लाए जाने पर महिला में बुखार, सर्दी, खांसी खासी जैसे लक्षण नहीं थे। 3 बार रैपिड टेस्ट किया पर रिपोर्ट निगेटिव आई। ट्रैवल हिस्ट्री के कारण डॉक्टर्स ने आरटीपीसीआर टेस्ट सैंपल भेजा, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 2 डॉक्टर, 4 इंटर्न और 2 सिस्टर और आया गर्भवती महिला के संपर्क में आए थे। यहां स्क्रीनिंग की व्यवस्था नहीं - नर्सेज इस बात से भी नाराज हैं कि मेकाहारा में कोविड पेशेंट के स्क्रीनिंग की सही व्यवस्था नहीं है। ट्रैवल हिस्ट्री वाली गर्भवती महिला को एमसीएच बिल्डिंग में भेजना चाहिए था। वहां आईसीयू, लेबर रूम के साथ सारे इंतजाम हैं। मेकाहारा में संक्रमित मरीज लाते हैं तो इससे दूसरे मरीजों और मेडिकल स्टाफ को भी खतरा है। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष उमेंद्र पटेल ने कहा, हम अफसरों से मिलकर काम के दौरान सुरक्षा इंतजाम देने की मांग करेंगे।

काम से पीछे नहीं हट रहे लेकिन संक्रमण से बचाइए
मेडिकल स्टाफ का कहना है कि मेडिकल कॉलेज में स्थिति ऐसी हैं कि जो सिस्टर और मेडिकल स्टाफ की मेकाहारा के साथ ही कोविड हॉस्पिटल में ड्यूटी लगाई जा रही है। जिन स्टाफ की ड्यूटी लगाई जा रही है उनके छोटे-छोटे बच्चे हैं। उनपर हमेशा कोरोना संक्रमण का खतरा है फिर भी उनसे ड्यूटी कराई जा रही है। डीएमई ने ऐसा नहीं होने का आश्वासन दिया था फिर भी उन्हें कोविड हॉस्पिटल भी काम पर भेजा जाता है। स्टाफ ने कहा, हम काम से पीछे नहीं हट रहे हैं। मरीजों की देखरेख और इलाज में डॉक्टर्स के साथ वे काम पर हैं लेकिन उन्हें सही सुरक्षा दी जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/news/panic-in-hospital-superintendents-office-cordoned-off-security-sought-127368429.html

Post a Comment

और नया पुराने