दुष्कर्म के आरोपी आईएएस जनक प्रसाद पाठक सस्पेंड, महिला ने देर शाम एफआईआर दर्ज कराई थी

छत्तीसगढ़ मेंदुष्कर्म के आरोप में घिरे आईएएस अधिकारी जनक प्रसाद पाठक को गुरुवार को सस्पेंड कर दिया गया। आईएएस पाठक पर जांजगीर जिले का कलेक्टर रहते हुए अपने चैंबर में महिला से दुष्कर्म का आरोप है। इस संबंध में बुधवार देर शाम एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चीफ सेक्रेट्री आरपी मंडल को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। साथ ही मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

अश्लील मैसेज के स्क्रीन शॉट्स पुलिस को सौंपे
महिला ने बताया कि वह पहली बार 13 मार्च को एनजीओ के काम से तत्कालीन कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक से उनके चैंबर में मिली थी। अपने काम के बारे में बताने के बाद कलेक्टर ने उसका मोबाइल नंबर लिया था। महिला का आरोप है कि इसके बाद आईएएस पाठक उसे फोन करने लगे। वाॅट्सएप कॉल भी करते थे। अश्लील मैसेज और अश्लील वीडियो भी भेजना शुरू कर दिया। महिला ने वेसारे चैट के स्क्रीनशॉट पुलिस को सौंपे थे।

पति को नौकरी से निकालने की धमकी दी
आरोप है कि वे लगातार महिला को बुला रहे थे, लेकिन लॉकडाउन होने के कारण उसने आने में असमर्थता जताई। इस पर कलेक्टर पाठक ने महिला के पति को नौकरी से निकालने की धमकी दी। महिला का कहना है कि वह 15 मई को फिर से अपने काम के सिलसिले में पाठक से मिलने के लिए कलेक्टरेट गई थी। आरोप है कि बातों के दौरान ही कलेक्टर ने उसे पकड़ लियाऔर चैंबर के अंदर बने कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दुष्कर्म के आरोप में घिरे आईएएस अधिकारी जनक प्रसाद पाठक को गुरुवार को सस्पेंड कर दिया गया। पाठक पर जांजगीर जिले का कलेक्टर रहते हुए अपने चैंबर में महिला से दुष्कर्म का आरोप है।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/chhattisgarh-ias-officer-janak-prasad-pathak-suspended-over-molestation-charges-in-raipur-127373518.html

Post a Comment

और नया पुराने