नदी में कार गिरने से मां की मौत, गेट खोलकर बेटे ने बचा ली थी अपनी जान, खुद को दोषी मान कर ली खुदकुशी

दुर्ग के पुलगांव इलाके के बोरई गांव में तेजप्रताप साहू फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। तेजप्रताप के साथ 30 मई को ही एक हादसा हुआ था। कार शिवनाथ नदी में गिर गई थी। हादसे में नर्स मां की मौत हो गई। मगर तेजप्रताप खुद को बचाने में सफल रहा, लेकिन 30 मई को खुदकुशी कर ली। हादसे में मां की मौत के लिए बेटा तेजप्रताप खुद को दोषी मान रहा था। इसके बाद से वह मानसिक तौर पर परेशान था। उसे डर सता रहा था कि उसके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज होगा। केस से बचाने के लिए उसने अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से गुहार भी लगाई थी। पुलगांव थाना प्रभारी उत्तर वर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 7.30 बजे तेजप्रताप (27) के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। परिजन ने पुलिस को बताया कि रविवार रात तेजप्रताप घर में आए मेहमानों के साथ खाना खाकर अपने कमरे में चला गया था। सुबह पड़ोसी ने उसके शव को फंदे पर लटका देखा था। तीन दिन पहले दुर्घटना में उसकी 58 वर्षीय मां की मौत हो गई थी। इसके बाद से वह डिप्रेशन मेंं था।
उसे डर लगने लगा था कि पुलिस उसे दोषी मानकर केस दर्ज करेगी। इससे बचने के लिए उसने परिचित सरपंच और जनपद सदस्य से फोन पर बात की थी। जनप्रतिनिधियों ने उसे समझाया भी था। उसकी मां के पीएम और अंतिम संस्कार के बाद से घर में मेहमान भी आ गए थे।
दो दिन पहले की घटना में महिला की मौत हो गई थी, कार निकालने आई क्रेन भी पलट गई।

दो दिन पहले की घटना में महिला की मौत हो गई थी, कार निकालने आई क्रेन भी पलट गई।

पुलिसके मुताबिक युवक का अपनी पत्नी से विवाद था। वह पिछले 5 सालों से अलग रह रही थी। सास की मौत की वजह से बोराई आई थी। दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ और युवक ने पेड़ से लटककर जान दे दी। युवक की मां रामबती नर्स का काम करती थी। मां के साथ वह दुर्ग की ओर से घर आ रहा था, पुलगांव के पास कार का संतुलन बिगड़ा और गाड़ी नदी में जा गिरी थी। हादसे में महिला की मौत हो गई थी। कार को निकालने आई क्रेन भी पलट गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तेजप्रताप का शव घर के पास नीम के पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। परिजन से पूछताछ की जा रही है।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/the-young-man-died-by-hanging-himself-the-mother-of-the-deceased-has-died-in-an-accident-two-days-ago-127362907.html

Post a Comment

और नया पुराने