शहर में फुटवियर, मोबाइल, स्टेशनरी जैसी शॉप्स खुल गई हैं। लंबे इंतजार के बाद लोग मार्केट पहुंच रहे हैं मगर एहतियात के साथ, किन बदलावों के बीच हुई खरीदारी, पढ़िए लाइव रिपोर्ट
भाई की शादी के लिए शूज़ लेने पहुंचे 20 से ज्यादा देखे, ट्राय किए सिर्फ दो

लाखे नगर, सुबह 11.30 बजे
शंकर नगर के सतीश शर्मा के छोटे भाई की अप्रैल में शादी थी, जो टल गई। अब इस महीने होगी। सतीश शूज़ खरीदने शुभ कदम स्टोर पहुंचे। एंट्रेंस पर सतीश की थर्मल स्क्रीनिंग हुई। टेम्प्रेचर नॉर्मल था इसलिए एंट्री मिल गई। सतीश ने 20 जोड़ी जूते देखे लेकिन ट्राय करने सिर्फ दो पेयर शूज मिले। ट्रायल से पहले पैरों में पहनने के लिए शूज़ कवर दी गई। बाद में शूज़ कवर को डस्टबिन में डाल दिया गया। शॉप ओनर रॉकी दासवानी ने बताया, संक्रमण न फैले इसलिए हम कस्टमर्स को फुटविर्स के दो से तीन पेयर ट्रायल के लिए दे रहे हैं।
ई-बुक्स पढ़ने से दर्द करने लगी थी आंखें, महीनेभर बाद खरीद सका बुक्स
सदर बाजार, सुबह 10.30 बजे
सुंदर नगर के सुधीर पाठक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। वह ई-बुक्स या ऑनलाइन स्टडी मटेरियल से पढ़ रहे हैं, लेकिन किताबों से पढ़ना ज्यादा बेहतर मानते हैं। ई-बुक्स पढ़ने से आंखें दर्द कर रही थीं। इसलिए सदर बाजार एक महीने बाद किताबें खरीदने पहुंचे। दूरी बनाए रखने के लिए काउंटर पर रस्सी लगाई गई है। सुधीर ने दुकानदार को लिस्ट दी। दुकानदार ने हैंड सैनिटाइज करके शेल्फ से बुक्स निकाली और काउंटर पर रखीं। सुधीर और दुकानदार ने इस दौरान मास्क पहने रखा।
दो महीने से खराब था फोन, फैमिली से नहीं हो पा रही थी बात, लिया हैंडसेट
पुरानी बस्ती, दोपहर 1 बजे
आशीष देवांगन की फैमिली महाराष्ट्र में रहती है। परिवार की खैर-खबर पूछने का एक ही जरिया है, फोन। लेकिन मार्च से ही फोन की बैटरी में दिक्कत थी। फैमिली से बात करते हुए कुछ मिनटों बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो जाता था। पुरानी बस्ती स्थित मोबाइल शॉप पहुंचकर आशीष पूरी मोबाइल खरीदने पहुंचे। शॉप ओनर ने हैंडसेट के डिब्बे को पहले सैनिटाइज किया और दो से तीन मॉडल सामने रख दिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/books-taken-off-the-shelf-by-sanitizing-footwear-hand-worn-wearing-a-shoe-cover-127372797.html
एक टिप्पणी भेजें