दलबदल को अपराध घोषित करे केंद्र: रिजवी

जनता कांग्रेस के मीडिया प्रमुख इकबाल अहमद रिजवी ने दल बदल को अपराध घोषित करने की मांग की है। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर दल बदलकर सरकार गिराने के षडयंत्र को गंभीरता से लेने के लिए कहा है।

आदर्श आचार संहिता में नया नियम बनाकर इसे हमेशा के लिए बंद करना चाहिए। साथ ही इनके खिलाफ आईपीसी और आपराधिक षडयंत्र की धारा के तहत प्रकरण दर्ज किया जाना चाहिए।

रिजवी ने लिखा है कि दलबदलू जनप्रतिनिधियों को छह साल तक चुनाव लड़ने से वंचित करके पद एवं पैसे की लालच में दल बदलने से रोका जा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/center-should-declare-defection-a-crime-rizvi-127408517.html

Post a Comment

और नया पुराने