आरटीपीसीआर जांच के बाद ही मेकाहारा आएंगी गर्भवती महिलाएं

कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाली गर्भवती महिलाओं की आरटीपीसीआर समय से कराने तथा जांच रिपोर्ट फाइनल होने तक विशेष सावधानी बरतने के बाद ही मेडिकल कॉलेज रेफर किए जाने के निर्देश दिए गए है।
इसके साथ ही ब्लाक स्तर पर ही गर्भवती महिलाओं को क्वारेंटाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। सोमवार को मेडिकल कॉलेज के गायनिक वार्ड में गर्भवती महिला के पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है। अभी तक ब्लॉक स्तर से गर्भवती महिलाओं को बिना जांच किए ही मेकाहारा रेफर किया जा रहा था। गायनिक वार्ड में महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी बीएमओ को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमएचओ ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों पर आने के बाद उनकी गहन जांच होगी, आरटीपीसीआर सैंपल रिपोर्ट आने के बाद ही उन्हें मेकाहारा रेफर किया जाएगा। इसके साथ ही बिना जांच पड़ताल प्रसव नहीं कराया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/news/pregnant-women-will-come-to-makehara-only-after-rtpcr-investigation-127372902.html

Post a Comment

और नया पुराने