लाॅकडाउन के दौरान राजधानी और प्रदेश में कोरोना की जद में जितने लोग आरहे थे, अनलॉक 1.0 में उससे दोगुने लोग संक्रमित होने लगे हैं। हेल्थ अफसरों के मुताबिक अनलॉक के पहले जहां प्रति 10 लाख लोगों में केवल 24 में जहां संक्रमण मिल रहा था। अब ये आंकड़ा 48 पर पहुंच गया है। यानी हर दस लाख लोगों में 48 लोग कोरोना की चपेट में है।
हालांकि वास्तविक जांच के नतीजे अब भी राहत देने वाले हैं, क्योंकि अब तक हुए 96 हजार 230 में से 93 हजार 903 यानी करीब 97 प्रतिशत की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव रही है। जून के शुरूआती ग्यारह दिनों में कोरोना मरीजों की वृद्धि दर, ठीक होने की दर और संक्रमण के कारण मृत्यु दर में भी नए बदलाव दिखाई दे रहे हैं। लॉकडाउन के वक्त मई में जहां पॉजिटिव केस की ग्रोथ रेट 31 पर पहुंच गई थी, वो अब 11 पर आ गई है। मरीजों की ठीक होने की दर अब 30 प्रतिशत पर आ गई है। यानी सौ में से तीस मरीज ठीक हो रहे हैं। जबकि 69.98 प्रतिशत एक्टिव केस की श्रेणी में है। मृत्यु दर 0.44 फीसदी है। जून की शुरूआत में कोरोना मरीजों की मृत्यु दर 0.20 थी। वहीं रिकवरी रेट 22.26 फीसदी पर आ गया था। इस लिहाज से देखें तो एक बार फिर मरीजों के ठीक होने की रफ्तार में करीब 8 फीसदी का इजाफा हो रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/corona-infection-doubles-in-unlock-in-the-state-127401175.html
एक टिप्पणी भेजें