कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण प्रदेश के 55 फीसदी से ज्यादा ब्लॉक रेड जोन में आ गए हैं। जबकि धमतरी, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा समेत सात जिलों को छोड़ सभी 21 जिलों के 144 क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशों के मुताबिक प्रदेश के सभी विकासखंडों और शहरी क्षेत्रों में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या, इनके दोगुने होने की दर तथा प्रति एक लाख जनसंख्या पर सैंपल जांच की ताजा स्थिति के आधार पर उनका वर्गीकरण किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 8 जून की स्थिति में नया वर्गीकरण किया गया हैै। केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को जोन निर्धारण का अधिकार दिए जाने के बाद राज्य सरकार हर सोमवार को कोरोना प्रभावित एरिया की समीक्षा करने के बाद जोन तय करती है। इस आधार पर सभी विभागों को सुरक्षा व बचाव के उपाय करने कहा गया है।
रेड जोन के जिले और ब्लॉक
बालोद जिले के डौंडीलोहारा, डोंडी, गुंडरदेही, कोरबा के कोरबा, कटघोरा, पाली, पोड़ीउपरोड़ा, रायपुर के रायपुर शहर, अभनपुर, आरंग, धरसींवा, राजनांदगांव के मानपुर, अंबागढ़ चौकी, छुरिया, डोंगरगढ़, घुमका, सरगुजा के अंबिकापुर, उदयपुर, बिलासपुर के कोटा, तखतपुर, बिलासपुर, मस्तुरी, कवर्धा के कवर्धा, बोड़ला, सहसपुर-लोहारा, पंडरिया, बलरामपुर के बलरामपुर, वाड्रफनगर, दुर्ग के पाटन, निकुम, भिलाई, दुर्ग, धमधा, बेमेतरा के नवागढ़, साजा, जशपुर के पत्थलगांव, बगीचा, दुलदुला, कुनकुरी, कांसाबेल, लोदम, कांकेर के दुर्गुकोंदल, कोरिया के खड़गवां, महासमुंद के बागबाहरा, बसना, सराईपाली, मुंगेली के लोरमी, मुंगेली, रायगढ़ के बरमकेला, सारंगढ़, लैलुंगा, लोइंग, रायगढ़, धरमजयगढ़, जांजगीर-चांपा के बह्मनीडीह, जैजेपुर, नवागढ़, पामगढ़, सक्ति, बलौदाबाजार के लवन, भाटापारा, बिलईगढ़, पलारी, कसडोल और सूरजपुर जिले के सूरजपुर और प्रतापपुर शामिल हैं।
ऑरेंज जोन के जिले ऐर ब्लॉक
बालोद जिले के गुरुर, बालोद, जांजगीर-चांपा के बलौदा, डभरा, मॉलखरौदा, बलौदाबाजार के सिमगा, बिलासपुर के बिल्हा, धमतरी के गुजरा, नगरी, धमतरी, कोरबा के करतला, राजनांदगांव के मोहला, डोंगरगांव, छुईखदान, राजनांदगांव, सूरजपुर के रामानुजगंज, कांकेर के भानुप्रतापपुर, कांकेर, नरहरपुर, कोयलीबेड़ा, कोरिया के बैकुंठपुर, मनेन्द्रगढ़, सोनहत, मुंगेली के पथरिया, महासमुंद के महासमुंद, पिथौरा, रायगढ़ के खरसिया, पुसौर, बलरामपुर के राजपुर, कुसमी, रामानुुजगंज, बस्तर के बकावंड, नंगुर, बस्तर, जीपीएम के मरवाही, गरियाबंद के राजिम, देवभोग, फिंगेश्वर, मैनपुर, गरियाबंद, छुरा, जशपुर के फरसाबहार, मनोरा, रायपुर के तिल्दा दुर्ग के चरोदा, सरगुजा के लखनपुर, लुंड्रा, मैनपाट और बेमेतरा जिले का बेमेतरा शामिल है।
ये क्षेत्र कंटेनमेंट जोन में -दुर्ग जिले के भिलाई में फरीदनगर, कैंप-2, शारदापारा, बैकुंठधाम, नेहरुनगर वेस्ट वार्ड60 कातुलबोड़, रिसाली में वार्ड 15 मउहारी भाटा मरौदा, कवर्धा के बीरनपुर, तालपुर, पोलमी, पुटपुटा, नेउर, डालामोहा, राजनांदगांव के करमोता, जंतर, ईरा, सागर, आमगांव इसी तरह बालोद के कोकान, दल्लीराजहरा वार्ड 2, वार्ड24, संबलपुर, रायपुरा, बिजौरा, जेवरतला, जुन्नापानी, भिमदी, चिखली, गोडरी, कलंगपुरी, कजराबांधा, देवरी, साजा, रमतरा, बेमेतरा के बोरतरा, अमलीडीह, रायपुर के बीएसयूपी काॅलोनी, वृंदावन सड्डू, सेक्टर5देवेन्द्रनगर, दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर, कुम्हारपारा, फाफाडीह, हाउसिंग बोर्ड दोंदे, हिमालयन हाईट्स, रामसागरपारा, कबीरनगर, शहीदनगर, बीरगांव,धरसींवा के सुंगेरा, नवापारा के दम्मानी कालोनी, अरिहंत कॉलोनी, शीतलापारा,अभनपुर के बेलर, मोहंदी सकरी, मोवा समेत 144 क्षेत्र हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/containment-area-in-all-except-seven-districts-in-more-than-half-of-the-blocks-in-the-red-zone-127401191.html
एक टिप्पणी भेजें