रॉयल हवेली कैफे पर पुलिस की रेड, संचालक गिरफ्तार

मंगलवार देर रात चक्रधर नगर पुलिस ने बाेईरदादर स्थित रायल हवेली कैफे पर छापा मारा। पुलिस को यहां कई ग्राहक हुक्का पीते और नाश्ता करते मिले। पुलिस ने माैके के तंबाकू, सिगरेट, हुक्का बरामद कर संचालक काे हिरासत में लिया। आरोपी पर काटपा एक्ट और लाॅकडाउन में नियमाें का उल्लंघन की धाराओं के तहत कार्रवाई की है।
लाॅकडाउन में साेशल डिस्टेंसिंग और नियमाें की अनदेखी कर हुक्का बार संचालित किए जाने की सूचना पर पुलिस ने देर शाम बोईरदादर रोड स्थित स्वास्तिक किराना दुकान के प्रथम तल पर राॅयल हवेली कैफे में दबिश दी। मालिक कैलाश मेहानी द्वारा कैफे के अंदर कुछ लाेगाें को नाश्ता करा रहा था वहीं लोगों को हुक्का पिलाया जा रहा था। थाने के उप निरीक्षक अमिताभ प्रकाश खांडेकर ने बताया कि कैफे में काफी भीड़ थी और लाेग बेतरतीब ढंग से हुक्का पी रहे थे। पुलिस के पहुंचते ही कुछ लाेग माैके से भाग निकले। कैफे के अंदर काेराेना बीमारी से बचाव के काेई इंतजाम नहीं थे। आरोपी के कब्जे से 3 नग हुक्का पॉट, पाइप, कई ब्रांड की तंबाकू, सिगरेट बरामद की गई है। कैलाश मेहानी के खिलाफ 21 काेटपा एक्ट तथा धारा 188, 269, 270 आईपीसी के तहत कार्रवाई की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/news/police-raid-on-royal-mansion-cafe-operator-arrested-127444649.html

Post a Comment

और नया पुराने