ससुरालियों के खिलाफ घरेलू हिंसा तो रिश्तेदार पर दुष्कर्म का अपराध दर्ज

दुर्ग कोतवाली पुलिस ने पद्मनाभपुर क्षेत्र की 30 वर्षीय महिला की शिकायत पर उसके पति, ससुर, ननद और एक अन्य रिश्तेदार के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि पति प्रेरित, सास मंजू, ससुर किशोर और ननंद शुचिता दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।

इनके खिलाफ पुलिस ने धारा 498 ए, 506,34 के तहत दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। टीआई राजेश बांगड़े ने बताया कि वहीं एक अन्य रिश्तेदार संजय बघेल पर दुष्कर्म का आरोप महिला ने लगाया है। धारा 376 (च) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि वर्ष 2014 में उसकी शादी प्रेरित से हुई थी। दो साल से उसे पति व अन्य दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। रिश्तेदार संजय का घर आना-जाना था। सीएसपी विवेक शुक्ला ने बताया शिकायत पर शून्य पर केस दर्ज करके केस डायरी रायपुर भेज दी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bhilai/news/domestic-violence-against-in-laws-rape-of-relative-registered-127386918.html

Post a Comment

और नया पुराने