मारवाड़ी युवा मंच ने की बीमार वृद्धा की मदद

पिछले कई वर्षों से बीमार एक वृद्धा की मदद स्थानीय मारवाड़ी मंच की ओर से की गई है। खपराखोल ब्लॉक के करुआंझर पंचायत के चाउलडिया निवासी नूर्ज कुम्भार पिछले कई वर्षों से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थी। उसके पति रूषी कुम्भार और प्रदीप ने लगातार कई अस्पतालों में इलाज कराया, लेकिन काेई लाभ नहीं मिला। इसकी जानकारी जब लाठोर निवासी मारवाड़ी युवा मंच के समाजसेवी सुशील अग्रवाल को मिली ताे उन्होंने तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कर खपराखोल विकासखंड चिकित्सालय भेजा, लेकिन वहां के चिकित्सकों ने उसे बलांगीर रेफर कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/mahasamund/news/marwadi-yuva-manch-helped-sick-woman-127439372.html

Post a Comment

और नया पुराने