ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से शहर के नयापारा इलाके के अटल आवास में सोमवार से बिजली गुल होने के कारण 30-35 घरों के लाेग परेशान थे। अटल आवास के पास लगा ट्रांसफॉर्मर आकाशीय बिजली गिरने से जल गया था। वहीं मंगलवार दोपहर तक बिजली बंद थी। देर शाम व्यवस्था में सुधार किया गया और दूसरे जगह के ट्रांसफॉर्मर से बिजली आपूर्ति बहाल की गई। अटल आवास के आसपास निवासरत अमित हिशिकर, राहुल, सैफ ने बताया कि रात में जब बिजली नहीं आई तो, बिजली दफ्तर पहुंचकर हंगामा किया तब कहीं जाकर बिजलीकर्मियों ने आकर सुधार किया था, लेकिन 20 मिनट के बाद तीनों फेस फिर से शॉर्ट हो गया तथा बिजली बंद हो गई।
इधर, बिजली नहीं होने की वजह से पेयजल संकट गहरा गया है। यहां की पानी टंकी से 400 घरों में पेयजल पहुंचता है। लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़। इस संबंध में पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर से मोहल्ले के नागरिकों ने चर्चा की। उन्होंने कहा ट्रांसफॉर्मर में खराबी की वजह से पानी का भराव नहीं हो सका है। बिजली विभाग के सहायक यंत्री श्री सिदार ने कहा कि सुधार करेंगे।
शहर के सहायक यंत्री लेखराम सिदार ने बताया कि अटल आवास का ट्रांसफॉर्मर काफी पुराना हो गया था। जिसके कारण क्षेत्र में बिजली गुल थी। ट्रांसफॉर्मर को बदला जाएगा, फिलहाल अभी बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। इधर, दो दिनों से सोमवार व मंगलवार बिजली गुल होने से लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़। बिजली नहीं होने की वजह से यहां की पानी टंकी में जल भराव भी नहीं हो पाया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/mahasamund/news/electricity-stopped-due-to-transformer-burning-till-evening-people-started-committing-power-supply-127439371.html
एक टिप्पणी भेजें