नवा रायपुर की सड़कों पर बाइकर्स से लेकर कार वाले स्टंट करने और रेस लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने रविवार को 8 अलग-अलग जगह पर घेराबंदी कर स्टंट करने वालों को पकड़ा। रविवार शाम 4 से 7 बजे तक चली कार्रवाई में पुलिस ने 50 हाईस्पीड बाइक समेत 113 वाहन चालकों को पकड़ा। उनसे 75 हजार रुपए वसूला है।
ज्यादातर स्टंट करने वाले हाईप्रोफाइल घर के युवक हैं। इसमें 11 युवतियां भी शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि दोबारा पकड़े जाने पर उनकी बाइक जब्त कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।ज्यादातर युवक सवा लाख से लेकर 25 लाख तक की बाइक में स्टंट करने आए थे।
एक करोड़ तक की कार में रेस का दांव खेला जा रहा था। इसे लेकर कांग्रेस नेता नितिन भंसाली ने एसएसपी आरिफ शेख को ट्वीट किया था। उन्होंने कार्रवाई की मांग की थी। एसएसपी ने उसके बाद कार्रवाई का निर्देश दिया है।
उन्होंने कहा कि नाबालिग स्टंट करते पाए गए तो उनके परिजनों पर कार्रवाई की जाएगी।डीएसपी सतीश ठाकुर ने बताया कि वीआईपी तिराहा से एयरपोर्ट टर्निंग, जैनम भवन, जोरा रोड समेत 8 जगह पर चेकिंग पॉइंट लगाया। सभी पुलिस अधिकारियों के शोल्डर पर कैमरा लगाया गया था, ताकि किसी तरह के विवाद होने पर पुलिस उसे रिकॉर्ड कर सके। उसके बाद एक-एक गाड़ियों को रोककर जांच की गई। हाईस्पीड गाड़ियों पर 1000 रुपए का जुर्माना किया गया। पुलिस रोज जगह बदल-बदल कर कार्रवाई करेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/in-nava-raipur-stunts-women-were-also-raced-in-one-crore-to-five-lakh-vehicles-127434082.html
एक टिप्पणी भेजें