कैंसर पीड़ित शिक्षिका व दिव्यांग शिक्षक की क्वारेंटाइन सेंटर में लगा दी ड्यूटी, आवेदन पर निरस्त की

शिक्षा विभाग में कोरोना की इस महामारी के बीच ड्यूटी के नाम पर भेदभाव और षड्यंत्र चल रहा है। बीमार और उम्र दराज शिक्षकों की भी ड्यूटी क्वारेंटाइन सेंटर और स्टेशन पर लगा दी गई है। तखतपुर ब्लॉक का मामला सामने आया है। यहां शासकीय हाई स्कूल मोढ़े को क्वारेंटाइन सेंटर बनाया गया है। स्कूल की कैंसर पीड़िता शिक्षिका संध्यारानी पटनायक की ड्यूटी लगा दी गई। रविवार को शिक्षिका के पास मैसेज गया कि सोमवार से आपको क्वारेंटाइन सेंटर में ड्यूटी करना है। इस पर शिक्षिका ने प्राचार्य को फोन किया और बीमारी के बारे में पूरी जानकारी दी। प्राचार्य ने जवाब दिया कि मैंने ड्यूटी नहीं लगाई है बीईओ दफ्तर से आदेश आया है तो मैंने आपको भेज दिया है। पटनायक मैडम ने बीईओ दफ्तर फोन किया और अपनी पीड़ा बताई कि उन्हें 2018 से कैंसर है। कुछ देर बाद शिक्षिका के पास एबीईओ ने फोन कर ड्यूटी नहीं करने बात कही। एबीईओ ने उनसे कहा कि एक आवेदन दीजिए और आप घर पर रहिए।

61 साल के शिक्षक बीमार, लगा दी ड्यूटी
बिल्हा ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला मुरुम खदान खमतराई के 61 साल के हरनाम सिंह बिसेन अस्थि बाधित दिव्यांग शिक्षक की ड्यूटी क्वारेंटाइल सेंटर में लगा दी गई। इनकी ड्यूटी शासकीय हाई स्कूल खमतराई में 29 मई से से 2 जून तक लगा दी गई। जैसे ही उन्हें पता चला कि उनकी क्वारेंटाइन सेंटर में ड्यूटी करनी है तो उन्होंने डीईओ को आवेदन दिया और अपनी ड्यूटी हटवाई। उन्होंने आपने आवेदन में जिक्र किया है कि वे 60 फीसदी अस्थि दिव्यांग हैं। इसके बाद उनका नाम काटा गया।
मुझे जानकारी नहीं
तखतपुर बीईओ आरके अंचल ने बताया कि मुझे जानकारी नहीं है। सूची आती है उसे हम एसडीएम कार्यालय को भेज देते हैं। शिक्षिका की ड्यूटी तत्काल दी जाएगी। अगर किसी को बीमारी है या फिर कोई तकलीफ तो वो सीधे मुझे जानकारी दे मैं उनकी ड्यूटी हटवा दूंगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/news/duty-imposed-on-quarantine-center-of-cancer-teacher-and-disabled-teacher-application-canceled-127368407.html

Post a Comment

और नया पुराने