शहर से लगे ग्राम बधियाचुआ में शनिवार रात जमीन पर मां के साथ सो रही दो सगी बहनों को सांप ने डस लिया।जब जहर के प्रभाव से दर्द के कारण 3 वर्षीय सिया राम रोने लगी, तब इसका पता चला। पुलिस ने बताया कि मां ममता बाई उठी तो पता चला कि सांप ने सिया व उसकी बड़ी बहन रवीना 14 वर्ष को डस लिया है। रवीना को भी चक्कर आ रहा था। ममता व दो बेटियां रिया व रीना सांप के संपर्क में नहीं आई थी। रवीना व सिया को परिजन मेडिकल काॅलेज अस्पताल ले गए। जहां तीन वर्षीय सिया को डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। रवीना की हालत भी गंभीर थी।
काटने का अहसास होने पर सिया ने मां को बताया था
रात में ममता बेटियों रविना, रिया, रीना व सिया को लेकर जमीन पर सोयी थी। सिया को पैर में चींटी जैसे काटने का अहसास हुआ तो उसने मां को बताया। तब रवीना ने कहा कि मुझे भी पैर में चींटी जैसा कुछ काटा है। इसके बाद उन्हें सांप का संदेह नहीं हुआ। कुछ घंटे बाद शरीर में दर्द होने से सिया रोने लगी तो मां व परिवार के अन्य लोग उठे। उन्होंने लाइट जलाकर कमरे में देखा तो सांप मिला।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/ambikapur/news/one-sister-dies-due-to-snake-bite-another-serious-127458654.html
एक टिप्पणी भेजें