कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए पंजीयन विभाग ने पक्षकारों को ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की सुविधा शुरू की है।अब इसमें बदलाव किया गया है। इसके तहत 30 मिनट के एक टाइम स्लॉट में 3 दस्तावेज का पंजीयन किया जा रहा है। पंजीयन की प्रक्रिया मंे पक्षकारों को एसएमएस और ई-मेल नोटिफिकेशन भेजा जाएगा।
अपॉइटमेंट लेने व अपॉइंटमेंट रिशेड्यूल करते समय और पंजीयन के दौरान ओटीपी आधारित मोबाइल वेरिफिकेशन अनिवार्य किया है। विभाग के अफसर वीके कोचे ने बताया कि एक स्लॉट में 3 बुकिंग का प्रावधान है लेकिन अपॉइंटमेंट लेने के दौरान पक्षकार को पता नहीं चल पाता कि उस टाइम स्लॉट में उसकी बुकिंग हो गई है या नहीं। इस कारण से पक्षकार एक से अधिक बार बुकिंग कर लेते हैं। यदि कोई टाइम स्लॉट पहले से ही बुक किया जा चुका है तो बाद में बुक करने वाले उपयोगकर्ता को वह स्लाॅट दिखाई नहीं देगा। इस नई व्यवस्था से लोगों को भी राहत मिली है।
ढाई करोड़ रुपए से अधिक का मिला राजस्व
वीके कोचे ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए शासन ने दफ्तर को 6 मई से पहले बंद कर दिया था। 6 मई के बाद फिर से शुरू किया गया। जिले में 6 मई से लेकर 11 जून तक 1093 दस्तावेज आए हैं। इनसे करीब 2 करोड़ 81 लाख 51 हजार 297 रुपए का राजस्व भी मिला है। अब कार्यालय सुबह 10 से 6 बजे तक संचालित किया जा रहा है। पंजीयन का काम केवल अपॉइंटमेंट बुकिंग लेने पर ही किया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bhilai/bemetara/news/will-appoint-three-people-in-half-an-hour-127411191.html
एक टिप्पणी भेजें