कोरबा से कांग्रेस सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने लेमरू हाथी अभ्यारण्य में हसदेव नदी के मुख्य जल ग्रहण क्षेत्र को शामिल करने की मांग उठाई है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि राज्य सरकार से परामर्श के बगैर मोदी सरकार बड़े पैमाने पर कोल ब्लॉक की नीलामी करने जा रही हैं जो संघीय ढांचे पर हमला है।
इस नीलामी में हसदेव अभ्यारण्य के भी पांच कोल ब्लॉक शामिल हैं, जो घने वन क्षेत्र वाले हैं। सांसद महंत ने कहा कि छत्तीसगढ सरकार ने अपना वादा निभाते हुए लेमरू हाथी अभ्यारण बनाने के प्रस्ताव पर मंजूरी दी।
क्षेत्र चयन में किन्हीं कारणों से कोल ब्लॉक वाले सबसे समृद्ध वन क्षेत्र ग्राम मदनपुर एंव कुदमुरा परियोजना में शामिल होने से शेष रह गया है। हसदेव नदी पर स्थित बांगो बांध जो कि जांजगीर और रायगढ़ जिले को सिंचित करता हैं, उसका जल ग्रहण क्षेत्र भी प्रस्तावित रिजर्व में शामिल नही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/center-in-preparation-for-auction-of-coal-block-without-state-consent-mahant-127408505.html
एक टिप्पणी भेजें