सीयू में प्रवेश के लिए छात्र 17 तक जमा कर सकते हैं दस्तावेज, मेरिट के आधार पर होगा छात्रों का एडमिशन

सेंट्रल यूनिवर्सिटी इस बार प्रवेश परीक्षा नहीं लेगी। यूनिवर्सिटी मेरिट के आधार पर छात्रों का एडमिशन लेने जा रही है। इसको लेकर यूनिवर्सिटी ने आदेश जारी कर दिया है। यूनिवर्सिटी ने सभी विभागाध्यक्षों को कहा है कि जिस भी विभाग में जितने आवेदन आए हैं, उन सभी छात्रों की मेल आईडी पर मेल करें कि वे अपना दस्तावेज मेल पर भेजें। विभाग द्वारा छात्रों को 6 अगस्त तक मेल किया जाएगा। इसके बाद 7 से 17 अगस्त तक छात्र सीयू के विभागों के मेल आईडी पर अपना दस्तावेज भेज सकते हैं। छात्रों को मेल में 10वीं, 12वीं की मार्कशीट, जाति, पीडब्ल्यूडी और ईडब्ल्यूएस का प्रमाण-पत्र भेजना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/news/students-can-submit-documents-up-to-17-for-admission-in-cu-127565335.html

Post a Comment

और नया पुराने