बारिश के लिए 24 घंटे का अलर्ट, 32.4 डिग्री पारा दर्ज, शहर का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया

मौसम विभाग ने बिलासपुर में 24 घंटे के दौरान मध्यम से भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। हालांकि इन शब्दों को लिखे जाने तक बारिश नहीं हुई है लेकिन संभावना अभी बनी हुई है। शहर का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा वहीं न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज हुआ 1 दिन पहले यानी मंगलवार को 14 मिलीमीटर बारिश बिलासपुर शहर में हुई थी।

बुधवार को सुबह मौसम सामान्य रहा और जैसे जैसे समय गुजरता गया तापमान में वृद्धि होती गई। अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री दर्ज हुआ। ऐसा अक्सर कम ही होता है। हालांकि पेण्ड्रारोड का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 30 जुलाई को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/news/24-hour-alert-for-rain-324-degree-mercury-recorded-127565374.html

Post a Comment

और नया पुराने