छत्तीसगढ़ पुलिस को राज्य गठन के 19 साल 7 महीने बाद मिला खुद का प्रतीक चिन्ह

छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 19 साल 7 महीने बाद राज्य शासन द्वारा गठन संकेत (प्रतीक चिन्ह) पुलिस को मिल गया है। अब पुलिस के आन, बान और शासन के इस प्रतीक चिन्ह को हर पुलिस अफसर व जवान अपनी बांह पर लगाएंगे। राज्य शासन के गृह विभाग से इस संबंध में आदेश प्रसारित होने के बाद इसकी शुरुआत पीटीएस (पुलिस प्रशिक्षण स्कूल) राजनांदगांव में की गई। पीटीएस एसपी इरफान-उल रहीम ने प्रशिक्षण संस्था के अफसर व कर्मचारियों के साथ ही प्रशिक्षणार्थियों को धारण करने के लिए आदेशित किया।

वर्दी में बांयी भुजा पर दिखेगा यह प्रतीक
अब भविष्य में छग पुलिस के अधिकारियों-कर्मचारियों की बांयीभुजा पर यह गठन प्रतीक देखने को मिलेगा। गठन प्रतीक में गहरे नीले रंग के ढाल में सुनहरे बॉर्डर, अशोक चिन्ह, सूर्य प्रगति चक्र एवं बाइसन हॉर्न बना हुआ है। साथ ही परित्राणाय साधुनाम सहित गठन वर्ष 2000 उल्लेखित है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Chhattisgarh Police got its own logo 19 years and 7 months after the formation of the state.


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bhilai/rajnandgaon/news/chhattisgarh-police-got-its-own-logo-19-years-and-7-months-after-the-formation-of-the-state-127467048.html

Post a Comment

और नया पुराने