सुराजी गांव के तहत 191 गौठान बनाए जाएंगे, 107 का काम पूरा

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप सुराजी गांव योजना के अंतर्गत जिले में स्वीकृत 191 में 107 गौठानों का निर्माण पूरा किया जा चुका है। कलेक्टर शिव अनंत तायल ने इन गौठानों में स्व सहायता समूहों द्वारा शुरू की जाने वाली आर्थिक विकास की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली।
गौठान से महिला स्व सहायता समूह को जोड़कर उनकी आमदनी में बढ़ोत्तरी की जा रही है। चारागाह व बाड़ी विकास योजना में भी महिला स्व सहायता समूह अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। जिले के ग्राम सांकरा (बेरला) के मॉडल गौठान में स्व सहायता समूह वर्मी कम्पोस्ट खाद बना रहा है। राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सकारात्मक कोशिश कर रही है।
सुराजी गांव योजना के तहत सभी गावों में गौठान बनाया जा रहा है। जिले में 191 गौठानों की स्वीकृति दी गई है, जिसमें से 107 गौठान पूर्ण हो चुके हैं। शेष गौठानों के कार्य प्रगतिरत है। प्रत्येक गौठान में गौठान समिति का गठन किया गया है। शासन की योजना के तहत गौठान संचालन के लिए 10-10 हजार रुपए की की राशि दी जा रही है। चारागाह में चारा के साथ-साथ सब्जी, मसाला उत्पादन, मशरूम उत्पादन को लेकर महिला स्व सहायता समूह कार्यरत है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bhilai/bemetara/news/191-gothans-to-be-built-under-suraji-village-107-completed-127482748.html

Post a Comment

और नया पुराने