गुरु पूर्णिमा के दूसरे दिवस शुरू हो रहे सावन के प्रथम सोमवार को शिवालय में ओम् नमः शिवाय मंत्र के साथ भगवान शिव की आराधना प्रारंभ होगी। साथ ही विशेष तौर पर मंदिरों में रुद्राभिषेक का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। सभी शिवालयों में पूजा-अर्चना की व्यापक तैयारी पूरी हो चुकी है।
अशोका विहार कॉलोनी के अध्यक्ष डॉ. नरेश तिवारी ने बताया कि इस वर्ष भी कॉलोनी के शिवालय में विशेष तौर पर शिवजी का अभिषेक करेंगे। प्रत्येक सोमवार को यह आयोजित होगा। 5 जुलाई से पूजा अर्चना का कार्यक्रम होगा। इस वर्ष आसपास के शिवालयों में कांवड़ यात्रा पूरी तरह से स्थगित रहेगी। बेमेतरा में विशेष तौर पर आसपास का पवित्र जल लेकर भक्त भोरमदेव स्थित शिवालय में जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। कवर्धा जिला प्रशासन द्वारा इस पर रोक लगाए जाने के कारण इस बार कांवड़ यात्रा के जरिए क्षेत्र से भक्तों की टोली नहीं जा पाएगी।
बहेरा से भोरमदेव तक यात्रा पर निर्णय नहीं
इसके अलावा बहेरा स्थित शिव मंदिर में भी कावड़ यात्रा को लेकर फिलहाल कुछ निर्णय नहीं लिया गया है। बड़े पैमाने पर शिवभक्त प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में भोरमदेव स्थित शिवालय में कांवड़ यात्रा पर जाते हैं। इसके अलावा घर-घर में भी रुद्राभिषेक का कार्यक्रम संपन्न होगा। मां भद्रकाली मंदिर परिसर में विशेष तौर पर शिवलिंग की स्थापना करके प्रतिदिन पूजा-अर्चना की जाती है। बिजली कॉलोनी में भी स्थित शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का कार्यक्रम होगा। कृष्ण-राधा मंदिर में सावन झूला का भी आयोजन प्रति वर्ष अनुसार होगा। रुद्राभिषेक के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होगा। पार्थिव शिवलिंग की पूजा की भी तैयारी घरों में की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bhilai/bemetara/news/sawans-first-monday-today-om-namah-shivaya-will-echo-127482752.html
एक टिप्पणी भेजें