2 साल 11 माह से बंद चिल्फी आरटीओ जांच केंद्र फिर शुरू होगा

कबीरधाम जिले के एमपी बाॅर्डर स्थित ग्राम चिल्फी के परिवहन जांच चौकी को फिर से शुरू किया जाएगा। इस संबंध में शनिवार को शासन ने आदेश जारी कर दिया है। विभाग द्वारा 10 अगस्त 2017 को जारी आदेश के तहत राज्य की सीमाओं पर स्थापित परिवहन जांच चौकियों को 4 जुलाई 2017 की रात 12 बजे से पूर्णतः बंद कर दिया था।
वर्तमान में जारी आदेश में कहा गया है कि जिला परिवहन अधिकारी तत्काल परिवहन चेकपोस्ट को पुनः स्थापित करने कार्रवाई करें। चेकपोस्ट पर पदस्थ करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों की पदस्थापना के संबंध में आदेश पृथक से जारी किए जाएंगे। आदेश के साथ ही परिवहन उड़नदस्ता का संचालन पुनः शुरू किया गया है। बता दें कि 2017 में चेकपोस्ट को बंद करने के बाद विभाग परिवहन उड़नदस्ता के माध्यम से बड़ी गाड़ियों का ओवरलोडिंग की जांच करता था। इस दौरान विभाग संबंधित वाहन मालिक से जुर्माना वसूला करता था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bhilai/bemetara/news/chilfi-rto-investigation-center-closed-for-2-years-11-months-127482718.html

Post a Comment

और नया पुराने