कोरोनाकाल में दूसरी बार एक दिन में सबसे ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं। रविवार को जिले के 20 मरीजों ने कोरोना से युद्ध जीता है। इनमें 13 मस्तूरी के केंवटाडीह और 7 शहर के हैं। इनमें देवरीखुर्द, ग्रीन गार्डन, नेहरू नगर और सागर होम्स निवासी है। इन्हें मिलाकर अब तक जिले के 205 मरीजों ने कोरोना को मात दी है।
79 अभी भी जंग लड़ रहे हैं। जिले के लिए दूसरी बार सबसे बड़ा राहत का दिन रविवार रहा है। इससे पहले 16 जून को जिले के 41 मरीजों ने कोरोना को हराया था। शहर के अस्पताल से 19 तो मेकाहारा रायपुर से जिले के एक मरीज को रविवार को डिस्चार्ज किया गया। 20 मरीजों के डिस्चार्ज होते ही जिले में मरीजों के ठीक होने की दर 4.14 फीसदी बढ़ गई। अब 67.04 से बढ़कर रिकवरी दर 71.18 पर आ गई है। तीन दिन में रिकवरी दर 4.14 फीसदी बढ़ी है। बता दें कि 9 जुलाई कोजिले में मरीजों के ठीक होने की दर 67.04 थी। तीन दिन में यह बढ़कर 71.18 पर आ गई है। वहीं 179 से बढ़कर ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 205 पहुंच गई है। तीन दिन में 26मरीजों ने कोरोना को हराकर रिकवरी दर बढ़ाई है। इधर इन्हीं तीन दिन में जिले में 21 कोरोना संक्रमित मिले हैं।
जून में 94 फीसदी हो गई थी रिकवरी दर
25 जून को जिले में सिर्फ आठ एक्टिव मरीज बचे थे। अब फिर से 79 हो गए हैं। रिकवरी दर 93.60 फीसदी से घटकर पहले 67.04 पर जा पहुंची है। 14 दिन में जिले में मरीजों के ठीक होने की दर 22.18 घटी है, लेकिन तीन दिन बाद फिर 4.14 रिकवरी के बढ़ने से यह दर 26.56 से बढ़कर 22.18 पर आ गई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि धीरे-धीरे रिकवरी दर और बढ़ने की संभावना है। चिंताजनक बात यह है कि जिले में अब जो मरीज मिल रहे हैं उनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।
वे किसी पॉजिटिव के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। यूं तो जिले में बिना ट्रैवल हिस्ट्री वाले 124 मरीज अब तक मिले हैं, लेकिन जुलाई महीने में ही सबसे ज्यादा 96 लोग मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमित हो गए हैं। 26 जून से अब तक यानी 17 दिनों में जिले में 116 कोरोना के नए केस मिले हैं। वहीं इन्हीं 17 दिनों में सिर्फ 44 मरीजों ने कोरोना को हराया है, इसी कारण मरीजों के ठीक होने की दर लगातार घट रही है। 116 में से 107 मरीज जुलाई के 12 दिन में ही मिले हैं।
सिरगिट्टी के ठेकेदार की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव : जिले में रविवार को सिर्फ एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। आदर्श नगर सिरगिट्टी में रहने वाले 27 वर्ष के ठेकेदार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक को कोविड अस्पताल में भर्ती कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक युवक की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। किसी पॉजिटिव के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ है। कोविड के लक्षण महसूस हुए तो युवक ने अपनी जांच कराई और अब रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/news/for-the-second-time-in-a-day-the-districts-maximum-simultaneous-20-patients-discharge-127507265.html
एक टिप्पणी भेजें